ताजा खबर
आटा बहाना, असल मकसद है आजादी पाना! पाकिस्तान के हाथ से निकल रहा PoK, आवाम को मिला आतंकी संगठन का साथ   ||    तारीख 24 अक्टूबर 2016, 1.36 सेकंड का फ़ोन कॉल, पोर्न स्टार को पैसे पहुंचाने वाले कोहेन को ट्रंप के व...   ||    इतिहास के 5 सबसे खतरनाक समुद्री लुटेरे, चीन से लेकर कैरेबियन तक किया लहरों पर राज   ||    Africa: 26 साल पहले लापता हुआ था किशोर, 45 साल की उम्र में पड़ोसी के तहखाने में मिला   ||    Italy: दादी ने गलती से बेबी फॉर्मूला में मिला दी वाइन, कोमा में पहुंचा 4 महीने का नवजात   ||    ‘चरमसुख’ के चक्कर में गई महिला डांसर की जान, प्रेमिका के गम में आशिक ने लगाया फंदा   ||    Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल कहां हुआ सस्ता, कहां महंगा? जानें ईंधन के नए रेट   ||    Aadhaar में 14 जून तक कर सकते हैं नाम, पता या DOB अपडेट; जानें तरीका   ||    कौन थे हल्दीराम जिनमें नाम पर बन गया इतना बड़ा ब्रांड? जानें- अब कितना बड़ा है परिवार   ||    RCB Vs CSK: ग्लेन मैक्सवेल को खिलाना जरूरी या मजबूरी, इन 5 प्वाइंट्स में समझें   ||   

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा पर राज्यपाल ने फिर उठाये सवाल, पुलिस कार्रवाई पर मांगी रिपोर्ट

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 4, 2021

कोलकाता, 04 मई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से ही राज्य भर में भाजपा के कार्यकर्ताओं  घर और दफ्तरों पर हो रहे लगातार हमले, आगजनी, लूटपाट, हत्या जैसी घटनाओं  को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने पूछा है कि आखिर चुनाव के बाद केवल बंगाल में हिंसा क्यों हो रही है?
 
 
 मंगलवार को राज्यपाल ने मामले में अब तक पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई पर राज्य के पुलिस महानिदेशक पी नीरजनयन और कोलकाता पुलिस कमिश्नर सोमेन मित्रा से  तत्काल रिपोर्ट तलब की है। इससे पहले  डीजी और सीपी ने राज्यपाल से मुलाकात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। 
 
 राज्यपाल ने मंगलवार को ट्वीट किया, “रिपोर्टें भयावह स्थिति को दर्शाती है। भयभीत लोग खुद को बचाने के लिए भाग रहे हैं। एसओएस में अपील की बाढ़ आ गई है। हार्माद हत्या और विनाश का तांडव मचा रहे हैं। संवैधानिक मूल्यों के प्रति इस तरह के बर्ताव  को स्वीकार  नहीं किया  जा सकता।"
 
 राज्यपाल ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, ” पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता सीपी को संवेदनहीन राजनीतिक हिंसा, बर्बरता, आगजनी, हत्याओं और लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली धमकी को समाप्त करना चाहिए। पूरे विश्व में स्थित बंगालियों ने अराजकता पर चिंता व्यक्त की है। केवल बंगाल में चुनाव के बाद क्यों हिंसा होती है ?  लोकतंत्र पर यह हमला क्यों?
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.