ताजा खबर
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||    WATCH: विराट कोहली ने फुटबॉल की ओर रुख किया, फीफा में आरसीबी टीम के साथियों को चुनौती दी   ||    IPL 2024: एसआरएच से हार के बाद कैमरे में कैद हुआ हार्दिक पंड्या का गुस्सा   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के फ्रीज बैंक खातों पर टिप्पणी; क्या चाहता है अमेरिका?   ||    कौन हैं डॉ. कुलविंदर कौर, जिन्हें 2 करोड़ के कानूनी भुगतान के लिए Elon Musk ने दिया समर्थन   ||    चुनाव लड़ने को पैसे नहीं! देश की Economy चलाने वाली सीतारमण की संपत्ति कितनी?   ||    ‘सन ऑफ मल्लाह’ की महागठबंधन में होगी एंट्री, मिल सकती हैं इतनी सीटें; ‘पारस’ का क्या होगा?   ||    सीएम Arvind Kejriwal की रिमांड आज खत्म, राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी पेशी, सुनीता केजरीवाल आज करेंगी ...   ||   

CM गहलोत को राज्यपाल का पत्र, टीकों की बर्बादी की जांच करवाने के निर्देश

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 5, 2021

राजस्थान, 5 जून 2021
 
राज्यपाल ने गहलोत सरकार को वैक्सीन की बरबादी का जांच कराने का निर्देश दिया है। ऐसे में वैक्सीन का रोना रोने
वाली कांग्रेस सरकार अब घिरती नजर आ रही है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राजस्थान सरकार को खत लिखकर वैक्सीन बर्बादी पर जवाब मांगा था। ऐसे में अब राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी गहलोत सरकार को चिट्ठी लिखी है।
 
राजस्थान में वैक्सीन की बर्बादी का मामला सामने आने के बाद से घमासान मचा हुआ है। जहां एक तरफ कांग्रेस पार्टी के नेता वैक्सीन का रोना रो रहे हैं। वहीं राजस्थान में वैक्सीन के सैकड़ों वायल कूड़ेदान में मिलने से गहलोत सरकार विपक्ष के निशाने पर है।
 
राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राज्यपाल ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। ताकि हर शख्स को जल्द से जल्द कोरोना महामारी से लड़ने का टीका लगाया जा सके। राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर प्रभावी कार्य योजना बनाने और एक-एक टीके का सदुपयोग करने पर जोर देने को कहा है। इसके साथ ही राज्यपाल ने टीके की बर्बादी के संबंध में उच्च स्तरीय जांच करवाने के निर्देश दिए हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.