ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

GST कलेक्शन में 3.76 प्रतिशत आई गिरावट, अगस्त 2021 में जीएसटी कलेक्शन 1,12,020 करोड़ रुपए रहा

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 1, 2021

नई दिल्ली, 1 सितंबर (न्यूज हेल्पलाइन)    विगत जुलाई महीने में जब जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) में 33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई थी तो यह माना जाने लगा था कि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होने लगा है। मगर आज केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किये हैं, वह देख कर कहा जा सकता है कि जीएसटी कलेक्शन के बारे में निश्चिंत होकर कुछ कह पाना उतना आसान नहीं है। अगस्त महीने के जीएसटी कलेक्शन में एक बार फिर से कमी दर्ज की गई है। 

केन्द्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा आज जारी स्टेटमेंट में बताया गया है कि अगस्त 2021 में एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व 1,12,020 करोड़ रुपए रहा। इसमें से सीजीएसटी (केन्द्रीय गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) का योगदान 20,522 करोड़ रुपए रहा है। इसके साथ ही एसजीएसटी (राज्य गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) का योगदान 26,605 करोड़ रुपए रहा। 

अगस्त 2021 के सकल जीएसटी राजस्व में आईजीएसटी (इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) का योगदान सबसे ज्यादा 56,247 करोड़ रुपए रहा है, इस 56,247 करोड़ रुपए में आयात पर एकत्रित 26,884 करोड़ रुपए भी शामिल है। इसके अलावे उपकर के रूप में 8,646 करोड़ रुपए और आयात पर लगाए गए 646 करोड़ रुपए के उपकार शामिल हैं। 

केन्द्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा जारी सकल जीएसटी कलेक्शन से संबंधित आज के स्टेटमेंट को देख कर कहा जा सकता है कि विगत (जुलाई 2021) महीने के मुलाबले अगस्त महीने में जीएसटी कलेक्शन में 3.76 प्रतिशत कमी आई है। अगस्त 2021 के 1,12,020 करोड़ रुपए के मुकाबले जुलाई 2021 में सकल जीएसटी राजस्व 1,16,393 करोड़ रुपए था। जिसमें स्टेट जीएसटी के रूप में 28541 करोड़, सेंट्रल जीएसटी 22,897 करोड़ और आईजीएसटी के मद में 57,864 करोड़ रुपए कलेक्ट किये गए थे।

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.