ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल कोरोना संक्रमित, दो दिन से हैं अमित शाह के साथ

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 24, 2021

अहमदाबाद, 24 अप्रैल । उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल कोरोना संक्रमित हुए हैं। उन्होंने कोरोना के लक्षण दिखने पर एंटीजन परीक्षण करवाया और फिर आरटी-पीसीआर जांच कराई जिसमें वे संक्रमित पाए गए। वह दो दिन से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं। शनिवार को भी गांधीनगर जिले के कोलवाड़ा में कोविड अस्पताल में 280 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन करने के मौके पर अमित शाह और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के साथ उपस्थित थे। 
 
उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती किया गया है। उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक दी गई है। वर्तमान में उनका स्वास्थ्य भी स्थिर है। वह पिछले कुछ दिनों से जामनगर, भुज, दाहोद, पाटन और मोरबी सहित कई स्थानों पर बैठकों में भाग ले रहे हैं। अहमदाबाद में भी उन्होंने सोला और मेडिसिटी सिविल में लगातार दौरे किए हैं।
 
उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल गुरुवार को अहमदाबाद में जीएमडीसी के 900 बेड के कोविड अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के साथ थे। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल का स्वास्थ्य स्थिर है, लेकिन उन्हें फिलहाल कुछ दिनों तक निगरानी में रहना होगा। उनका इलाज यूएएन मेहता अस्पताल में किया जाएगा। इस बीच डॉक्टरों ने उन सभी से अपील की है जो लोग पिछले दो दिनों से उनके संपर्क में आए हैं। वह आज सुबह कोलवाड़ा के कोविड अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन समारोह में भी उपस्थित थे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.