नई दिल्ली, 27 अप्रैल । गुजराती भाषा के लोक गीतकार कवि दादूदान गढ़वी का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गढ़वी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा लोक साहित्य में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने गुजराती में ट्वीट कर कहा, "प्रसिद्ध गुजराती भाषा के कवि पद्म श्री दादूदान गढ़वी (कवि दादू बापू) के निधन की खबर बहुत दुखद है। लोक साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।"
कवि दादूदान गढ़वी का जन्म सितंबर 1940 में ईश्वरीया (गिर) के गांव में वेरावल तालुका में हुआ था। दादूदान प्रतापदान गढ़वी को कवि दादू के उपनाम से विख्यात थे।