ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

इलाज ही नहीं, शव लेने के लिए भी लंबी लाइन

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 13, 2021

 मरीज का शव अगले दिन सुबह तक परिजन को नहीं मिला
 
अहमदाबाद,13 अप्रैल । कोरोना के कारण शहर की हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही है। हाईकोर्ट ने भी कहा है कि लोग भगवान भरोसे हैं। अहमदाबाद में, सिविल अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए लंबी लाइनें हैं, लेकिन अब शव लेने के लिए भी लाइनें लग रही हैं। सोमवार को एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके रिश्तेदारों को मंगलवार सुबह तक उसका शव नहीं मिला। 
 
अहमदाबाद सिविल अस्पताल के कोविड डेडबॉडी रूम में भयावह स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवार अपने रिश्तेदारों के शवों को खोजने और फिर उन्हें दफनाने या अग्निदाह की कोशिश में लगे हैं। अस्पताल में एक मृतक के दामाद ने प्रशासन से अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार के बारे में पूछा।  जवाब में बताया गया कि अभी कब्रिस्तान और  श्मशान में नंबर लगाना पड़ रहा है। इसलिए अभी आपको इंतजार करना होगा। 
 
सूरत के श्मशान में भी लंबी कतारें देखी जा रही हैं। यहां अंतिम संस्कार के लिए बनाई गई लोहे की ग्रिल और चिमनी भी गर्मी से पिघल गई हैं। इससे पाइप लाइन को दुरूस्त करना पड़ा है। कुल तीन श्मशान हैं, जिनमें रामनाथ घीला, अश्विनकुमार और जहाँगीरपुरा शामिल हैं। तीनों में 24 घंटे अंतिम संस्कार किया जा रहा है। पिछले दस दिनों से डेडबॉडी वैन के साथ निजी वाहनों में भी शव लाए जा रहे हैं। सोमवार को भी सूरत में कोरोना से 18 लोगों की मौत हो गई। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.