ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

लॉकडाउन नहीं लगा तो हेल्थ सिस्टम कोलेप्स हो सकता है: अरविंद केजरीवाल (लीड 2)

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 20, 2021

नई दिल्ली, 19 अप्रैल । राजधानी दिल्ली में आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल को सुबह पांच बजे तक छह दिन के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि अगर सख्त फैसले नहीं लिए गए तो दिल्ली का हेल्थ सिस्टम कोलेप्स हो सकता है।

कोविड की स्थिति पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अनिवार्य सेवाएं जारी रहेंगी और शादियों में 50 लोग शामिल हो सकेंगे। इसके अतिरिक्त लोगों से हमारी गुजारिश है कि वे लॉकडाउन का पूरा पालन करें और घर से बाहर नहीं निकलें। ‘आपने हर बार मेरी अपील मानी है, पूरी उम्मीद है कि इस बार भी हमारा साथ देंगे। ’

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ एक बैठक कर यह निर्णय लिया है। प्रेस वार्ता में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर आई है। अब कोरोना के 25 हजार केस तक आ रहे हैं। इससे हमारा हेल्थ सिस्टम तनाव में है। स्थिति नियंत्रण में रहे, इसलिए लॉकडाउन लगाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि पॉजिटिविटी रेट बढ़ गया है। दिल्ली में बेड की भारी कमी हो गई है। आइसीयू बेड्स लगभग खत्म हो गए हैं। ऑक्सिजन के खत्म होने की स्थिति पैदा हो रही है। दवाइयों की भी कमी हो रही है। यह सब आपको डराने के लिए नहीं बल्कि सजग बनाने के लिए बताया जा रहा है।

केजरीवाल ने कहा कि अगर अब हमने कड़े कदम नहीं उठाए तो हमारे अस्पतालों की व्यवस्था चरमरा जाएगी। “मैं यह नहीं कह रहा हूं कि अभी सिस्टम कॉलेप्स कर गया है, लेकिन अगर कदम नहीं उठाए तो यह हो जाएगा। प्रवासी मजदूरों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि छह दिन का बहुत छोटा लॉकडाउन लगा रहे हैं। प्रवासी मजदूरों से अपील है कि वे दिल्ली छोड़कर नहीं जाएं। हम उनकी हरसंभव मदद करेंगे।”

लॉकडाउन में परिवहन और अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि, इस दौरान अनिवार्य सेवाओं का भी ध्यान रखा गया है। इस बाबत दिल्ली सरकार ने गाइडलाइन जारी की।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी के मामले दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.