ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

सत्येंद्र जैन की याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 24, 2022

मुंबई, 24 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन के जेल से 5 वीडियो सामने आ चुके हैं। इन वीडियो को मीडिया में लीक होने से रोकने के लिए वे दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे हैं। सत्येंद्र जैन की ओर से दायर याचिका में मांग की गई कि CCTV फुटेज मीडिया में लीक न किए जाएं। इस मामले पर आज सुनवाई की होगी। उधर, जस्टिस विकास ढुल की बेंच ने तिहाड़ जेल प्रशासन को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोटिस में कहा गया है कि अगर जैन व्रत कर हैं तो उन्हें दिल्ली जेल नियमावली के मुताबिक खाना दिया जाए। साथ ही कोर्ट ने सत्येंद्र जैन के वजन की जानकारी मांगी है। पिछले छह माह में जैन को खाने के लिए क्या-क्या दिया गया था। क्या उनका MRI होना बाकी है, यदि है तो अब तक नहीं कराए जाने कारण भी बताएं। 

तो वहीं, सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका CBI कोर्ट खारिज कर चुकी है। 17 नवंबर को CBI कोर्ट ने सत्येंद्र जैन और दो अन्य को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया था। इसके एक दिन पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष जज विकास ढुल ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। केस की सुनवाई की अगली तारीख 29 नवंबर है।

दरअसल, सत्येंद्र जैन के वकील राहुल मेहरा और विवेक जैन ने याचिका में कहा कि जब ED ने उन्हें तिहाड़ भेजा था, उस वक्त उनका वजन 103 किलो था। अब 75 किलो रह गया है। उन्हें सही खाना न मिलने के कारण 28 किलो वजन कम हुआ है। इसके पहले वे ED पर वीडियो लीक करने का आरोप लगा चुके हैं। राहुल ने कहा था कोर्ट के आदेश और दिए गए वचन के बावजूद ED मीडिया को संवेदनशील जानकारी लीक कर रहा है। हालांकि ED के वकील जोहैब हुसैन ने इन आरोपों से इनकार कर दिया था। साथ ही, मेहरा ने कोर्ट से कहा था कि मुंबई हमले के दोषी कसाब का भी फेयर ट्रायल हुआ था, सत्येंद्र जैन उससे ज्यादा बुरे तो नहीं हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.