ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में हुई गोलीबारी की घटना पर जताई चिंता

Photo Source :

Posted On:Friday, January 28, 2022

रांची, 28 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)      झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज शाम राज्य के कानून व्यवस्था पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने रांची के मोरहाबादी मैदान में कल गुरुवार को सरेआम हुई गोलीबारी की घटना को लेकर चिंता जताई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी दोषी अपराधी को बख्शा नहीं जाए। दोषियों पर कानूनी-कार्रवाई सुनिश्चित हो।

ज्ञात हो कि कल गुरुवार 27 जनवरी की दोपहर 2 बज़े के आसपास झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान के पास सरेआम गोलीबारी की घटा हुई थी। दो गैंगों के बीच अंधाधुंध हुई गोलीबार की घटना में अब तक एक के मारे जाने की सूचना है। जबकि कई के घायल होने और फरार होने की भी खबर है।  

ज्ञात हो कि कल हुए इस गैंगवार की घटना में कार से जा रहे अपराधी कालू लामा पर विरोधी गुट के अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। कालू लामा के गर्दन में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे अपराधी शुभम विश्वकर्मा को गंभीर हालात में रिम्स भर्तीव कराया गया है। कालू लामा के भाई राजू लामा को खुलेआम पिस्टल लहराते हुए पुलिस ने दबोच लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के आवास से मात्र कुछ सौ मीटर की दूरी दिनदहाड़े हुए इस गैंगवार की घटना से झारखंड की राजधानी सिहर गया है। फिलहाल पुलिस और भी अपराधियों की तलाश कर रही है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.