ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिमाचल के स्थापना दिवस की बधाई

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 15, 2021

नई दिल्ली, 15 अप्रैल। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस की बधाई देते देश की प्रगति में राज्य का योगदान बनाये रखने की कामना की।
उपराष्ट्रपति वेंकैया ने ट्वीट कर कहा, आज 'हिमाचल दिवस' के अवसर पर प्रदेश वासियों के उज्जवल, सफल, स्वस्थ, शिक्षित और समृद्ध भविष्य की कामना करता हूं। देव-भूमि हिमाचल को प्रकृति और संस्कृति का अतुल वरदान प्राप्त है। यहां के पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, हिमाचल दिवस के अवसर पर राज्य के सभी निवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं। अपनी संस्कृति और परंपरा को संजोने के साथ-साथ यहां के लोगों ने अपने अथक परिश्रम के बल पर राज्य को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। मेरी कामना है कि यह प्रदेश देश की प्रगति में यूं ही अपना योगदान देता रहे।

उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश राज्य का निर्माण किया गया था। उस समय प्रदेश को चार जिलों में बांटा गया और पंजाब हिल स्टेट्स को पटियाला और पूर्व पंजाब राज्य नाम दिया गया। अप्रैल 1948 में 27,018 वर्ग किमी में फैली लगभग 30 रियासतों को मिलाकर इस राज्य को उस वक्त केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.