ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

हिमाचल प्रदेश :भाजपा में प्रताड़ना का आरोप लगाकर कृपाल सिंह परमार ने उपाध्यक्ष पद से दिया त्यागपत्र

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 24, 2021

शिमला, 24 नवंबर (न्यूज हेल्पलाइन)     हिमाचल प्रदेश में आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ा झटका लगा, जब भाजपा के वरिष्ठ नेता कृपाल सिंह परमार ने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पद से आज इस्तीफा दे दिया। मगर इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पार्टी छोड़ने से साफ इनकार किया। ज्ञात हो कि फतेहपुर उपचुनाव की शुरुआत में कृपाल टिकट के दावेदार थे, लेकिन भाजपा ने बलदेव ठाकुर को टिकट दिया गया था। वे इस बात से नाराज चल रहे थे। 

आज हिमाचल प्रदेश के  प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद बात करते हुए कृपाल सिंह परमार ने प्रदेश के भाजपा नेताओं के ऊपर प्रताड़ना और उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से पार्टी में मेरी उपेक्षा की जा रही थी। और पिछले 6 महीनों से पार्टी के अंदर ही मुझे परेशान किया जा रहा है। इसलिए मैं हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला प्रभारी एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। 

ज्ञात हो कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल सिंह परमार ने कहा कि आत्मसम्मान को ठेस पहुंचने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दिया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी भी सूरत में पार्टी नही छोड़ेंगे, बल्कि पार्टी में रहकर उन लोगों को बेनकाब करेंगे जो पार्टी के खिलाफ कार्य करते आए हैं। 

एक इंटरव्यू में कृपाल परमार ने कहा कि पिछले 4 वर्षों से सुनियोजित ढंग से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में सरकार और संगठन दोनों को सुबूत सहित शिकायत दी गई, लेकिन उन पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें ही और मजबूत कर दिया गया। उन्होंने कहा कि फतेहपुर में जो कुछ भी हुआ, वह उन्होंने एक कर्मठ कार्यकर्ता के तौर पर निभाया। सब सहने के बाद भी उन्हें जलील करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.