ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

लड़कियों के शादी की उम्र बढ़ाने का ट्वीट करके हिमंत बिस्वा सरमा ने किया डिलीट

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 16, 2021

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (न्यूज़ हेल्पलाइन)      आज दोपहर एक बड़ी खबर आई जब केंद्र सरकार के एक निर्णय के ऊपर जानकारी देते हुए असम के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने लड़कियों की शादी की उम्र को बढ़ा दिया है। हालांकि उन्होंने उक्त ट्वीट को बिना कुछ बताए बाद में डिलीट कर दिया।

ज्ञात हो कि आज गुरुवार 16 दिसंबर की दोपहर 1 बजकर 31 मिनट पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय का तहे दिल से स्वागत करता हूं कि लड़कियों की शादी के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष कर दी गई है। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे जोड़ा कि महिलाओं को जीवन में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करके उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक निर्णय है।

हालांकि थोड़ी देर बाद ही असम मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट को बिना कुछ बताए हटा दिया। केंद्र सरकार के इतनी करीबी और वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारा किया गया यह ट्वीट भले ही डिलीट कर दिया गया हो, फिर भी यह बहुत मायने रखता है। अगर केंद्र सरकार वास्तव में इस दिशा में सोच रही है, तो यह एक ऐतिहासिक कदम साबित हो सकता है। हालांकि ऐसा होने पर देश में इस निर्णय का विरोध करने वालों की संख्या बहुत ज्यादा हो सकती है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.