ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

देश में कोरोना की स्थिति में भारी सुधार, नए कोविड केसेस 209 दिनों में आए सबसे कम

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 5, 2021

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (न्यूज हेल्पलाइन)    देश में कोविड-19 की स्थित में होते सुधार के परिणामस्वरूप देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या घटकर आज 209 दिनों में सबसे कम हो गई है। इस सुखद परिणाम के पीछे केंद्र और राज्य सरकारों की कड़ी मेहनत है, जो सरकारों ने कोरोना को रोकने के लिए और टीकाकरण में किए हैं। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज जो अपडेट जारी किया है उसके अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में 18,346 नए मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा 209 दिनों में सबसे कम है। इसके साथ ही देश में सक्रिय कोविड केसेस घटकर 2,52,902 पर आ गई है। बता दें कि विगत 24 घंटों में 29,639 मरीज इस बीमारी को मात देकर ठीक हुए हैं। इसी दौरान देश में 263 मौतें कोरोना से हुई हैं। इसके बाद देश में कोरोना महामारी से मरने वालों की कुल संख्या साढ़े चार लाख के करीब (4,49,260) पर जा पहुंची है। 

बात दें कि देश में कोरोना से ठीक होने की दर में भी भारी सुधार हुआ है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि वर्तमान में रिकवरी दर 97.93% पर जा पहुंचा है। मगर केरल एक ऐसा राज्य बना हुआ है जहां पर कोरोना संक्रमण की दर कम होने के बाद भी संख्या देश में उच्चतम स्तर पर बनी हुई है। कल दर्ज रिपोर्ट में केरल में विगत 24 घंटों में 8,850 नए मामले सामने आए और 149 मौतें दर्ज हुई हैं।

देश में कोरोना की स्थिति में सुधार लाने के लिए जिस कारक ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई है, वह है देश में तेजी से हो रहा टीकाकरण। अब तक देश में कुल 91,54,65,826 टीके दिए जा चुके हैं, जिनमे से विगत 24 घंटों में लगे 72,51,419 टीके भी शामिल हैं। ज्ञात हो कि देश के ऐसे बहुत से जिले हैं, जहां पर शत-प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है, और बाकी क्षेत्रों में भी यह कार्य बहुत तेजी से हो रहा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.