ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अहम योगदानः पुणे के अजय का नाम “इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड” में दर्ज

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 11, 2021

मुंबई, 11 मई । पुणे के अजय मुनोत ने बीते 9 माह मे 14 बार प्लाज्मा डोनेट कर 40 लोगो की जान बचाने के रिकॉर्ड बनाया है। इंग्लैंड के एक व्यक्ति ने 10 बार प्लाज्मा डोनेट किया था। वहीं, 50 वर्षीय अजय ने 14 बार प्लाज्मा डोनेट कर अपना नाम “इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड” में दर्ज करवाया है। जल्द 15 वीं बार प्लाज्मा डोनेट करने का उनका इरादा है।

कोरोना महामारी के चलते एकतरफ लोग घरो में कैद होने को मजबूर हैं। वहीं, कुछ लोग जान दांव पर लगाकर दूसरों को नई जिंदगी देते दिखाई देते हैं। ऐसे परोपकारी लोगों की सूचि में अब पुना के अजय मुनोत का नाम भी शामिल हो चुका है। अजय मुनोत जुलाई 2020 में कोरोना संक्रमित हुए थे। कोरोना से जंग जीतने के बाद उन्होने अबतक 14 बार प्लाज्मा डोनेट कर 40 लोगों कि जान बचाई है। आमतौर पर स्वस्थ आदमी 14 दिनो में एकबार प्लाज्मा डोनेट कर सकता है। बीते 9 महीनो में अजय ने 14 बार अपना प्लाज्मा दान किया है। लोगो को सहायता करने की प्रेरणा उन्हें अपनी मां से मिली है। अजय की मां का ब्लड ग्रुप ओ निगेटिव था। यह एक रेयर ब्लड ग्रुप है। अपनी मां से प्रेरणा लेकर अजय निरंतर लोगो की सहायता कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज में प्लाज्मा की बड़ी अहमियत है। नतीजतन अजय की वजह से अबतक 40 लोग लाभान्वित हो चुके हैं। प्लाज्मा डोनेशन के काम के अजय का परिवार उन्हें प्रोत्साहित करता है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.