ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

छत्तीसगढ़ में संभाली बीजेपी की डी पुरंदेश्वरी ने कमान, जानिए किसको क्या कार्य सौपे

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 26, 2022

मुंबई, 26 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी रायपुर पहुंचीं। वहां उन्होंने कांग्रेस से एक सियासी सवाल पूछा है। दरअसल, एयरपोर्ट पर मीडिया के लोगों ने पूछा कि भाजपा का चुनावी चेहरा तय हुआ या नहीं, इस पर जवाब देते हुए पुरंदेश्वरी ने कहा हमारा चेहरा तो विकास है। जो अच्छे काम हुए विकास के वही चेहरा है, कांग्रेस से पूछिए कि उनका चेहरा कौन होगा अबकी बार। डी पुरंदेश्वरी ने इसके बाद कुभाभाऊ ठाकरे परिसर जाकर बैठक ली। इस बैठक में प्रदेश भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे। 

डी पुरंदेश्वरी ने स्थानीय नेताओं के प्रदेश के हर गांव, कस्बे, शहर और जिले का दौरा करने को कहा है। पुरंदेश्वरी ने कहा कि 8 सालों का हम जश्न नहीं मनाएंगे बल्कि सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के काम होंगे। पुरंदेश्वरी के दिए टास्क के मुताबिक अब छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता गांव-गांव जाकर लोगों को केंद्र सरकार के काम बताएंगे। ये कोशिश होगी लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारे अगले चुनावों में भाजपा की तरफ खींचने की। पुरंदेश्वरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा। यहां वही काम हुए हैं जिनके लिए केंद्र से फंड दिए हैं। इसके अलावा जो भी विकास हुआ है वो पिछली भाजपा के सरकार के वक्त ही हुआ है। कांग्रेस की वजह से छत्तीसगढ़ का विकास रुक गया है। अब डी पुरंदेश्वरी ने तय किया है कि महिला कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी की महिलाओं के साथ बातचीत करेगी। मोदी सरकार के कामों को बताएगी। एसटी मोर्चा बिरसामुंडा को लेकर रैली आयोजित करेगा। अल्पसंख्यक मोर्च द्वारा केंद्र की योजनाओं को लेकर पर्चा बांटेगी, बाबा साहब अम्बेडकर को लेकर प्रचार प्रसार होगा। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.