ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

दिल्ली में लोग अपने घर के नजदीक पोलिंग बूथ पर लगवा सकेंगे टीकाकरण

Photo Source :

Posted On:Monday, June 7, 2021

दिल्ली, 7 जून 2021
 
सोमवार से दिल्ली में 70 वार्ड में शुरू किया जाएगा,सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग वैक्सीन के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। लोगाें से घर-घर जाकर कहा जाएगा कि जहां वोट डालने जा रहे हो वहां वैक्सीन लगेगी। 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद लोग वैक्सीन के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। ऐसे में टीकाकर को सफल बनाने के लिए लोगाें से घर घर जाकर कहा जाएगा कि जहां वोट डालने जा रहे हो वहां वैक्सीन लगेगी। सोमवार से दिल्ली में 70 वार्ड में अभियान शुरू हुआ है। दिल्ली में 280 वार्ड हैं। हर सप्ताह 70 -79 वार्ड में अभियान चलेगा। बीएलओ घर घर जाएंगे और स्लाट देकर आएंगे। उसी दिन लोगों को जाना होगा। जो लोग नहीं जाएंगे उनके घर बीएलओ दोबारा जाएंगे। घरों से लोगों को ई-रिक्शा से उन्हें वैक्सीन सेंठर तक लाया जाएगा।

इस अभियान का नाम है- 'जहां वोट वहां वैक्सीन'।'जहां वोट वहां वैक्सीन' अभियान 5 दिन तक चलेगा, ताकि पूरा बूथ कवर हो सके। इसके तहत लोग अपने घर के नजदीक पोलिंग बूथ पर वैक्सीन लगवा सकेंगे। यह अभियान 45 वर्ष से अधिक ऊपर उम्र वालों के लिए है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 45 से ऊपर से 57 लाख लोग दिल्ली में हैं। अब तक 27 लाख लोगों को पहली खुराक लग चुकी है, जबकि 30 लाख लोगों को अभी कोरोना की वैक्सीन लगाई जानी है।

कोरोना रोधी टीकाकरण सफल बनाने की कड़ी में दिल्ली के लोगों को आम आदमी पार्टी सरकार ने बड़ी राहत प्रदान की है। इसके तहत दिल्ली में लोग सोमवार से अपने घर के नजदीक बने पोलिंग बूथ पर कोरोना की वैक्सीन लगवा सकेंगे। इस अभियान की शुरुआत सोमवार से की जा रही है


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.