ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

हांगकांग में पूर्व पति ने मॉडल के किए टुकड़े, फ्रिज से कटे हुए पैर बरामद, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, February 26, 2023

मुंबई, 26 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हांगकांग में मशहूर मॉडल एबी चोई के पूर्व पति ने उनकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शरीर के टुकड़े किए। पुलिस ने घर के फ्रिज से एबी के कटे हुए पैर बरामद कर लिए हैं। बाकी बॉडी पार्ट्स को खोजा जा रहा है। मीट स्लाइसर, इलेक्टिक कटर और कुछ कपड़े भी बरामद किए गए हैं। आपको बता दे, 28 साल की चोई 22 फरवरी से लापता थीं। पुलिस ने 24 फरवरी को उनके घर की तलाशी ली। इस दौरान फ्रिज से उनके कटे हुए पैर मिले। हत्या के आरोप में 25 फरवरी को एबी के पूर्व पति को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ करके बाकी बॉडी पार्ट्स की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि एबी के पूर्व पति एलेक्स क्वांग के साथ ही उसके माता पिता और छोटे भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सुपरिटेंडेंट एलन चुंग ने कहा, हम शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक घर की तलाशी लेने पहुंचे थे। यहां हमें एबी का आईडेंटिटी कार्ड, क्रेडिट कार्ड और उनका अन्य सामान मिला। हमने और तलाशी ली तो फ्रिज में उनके कटे हुए पैर मिले।

पुलिस ने कहा कि ये मर्डर काफी प्लानिंग के साथ किया गया था। पुलिस सुपरिटेंडेंट एलन चुंग ने कहा, घर में घुसते साथ ही हम समझ गए थे कि हम किसी क्राइम सीन पर हैं। हमें घर से ऐसी कई चीजें मिली हैं, जिनसे समझ आता है कि ये प्लांड मर्डर था। घर की दीवारें कपड़ों से ढकी हुई थीं, ताकि दीवार पर खून के निशान न पड़ें। उन्होंने कहा, इसके अलावा हमें फेस शिल्ड, रेनकोट, ग्लव्ज भी मिले हैं। ये कुछ ऐसी चीजें हैं जिन पर लगा खून आसानी से साफ हो जाता है। हमें कुछ बर्तनों में ह्यूमन टिशू भी मिले हैं। घर पर कोई फर्नीचर भी नहीं था। यहां मानव शरीर को काटने वाले कई टूल्स मौजूद थे। घर खरीदने में भी ऐसे लोगों ने मदद की थी जिनका क्रिमिनल रिकॉर्ड है। वहीं, आरोपी पूर्व पति भागने की फिराक में था। पुलिस ने बताया कि समुद्री रास्ते से भागने की प्लानिंग कर रहा था। चुंग ने कहा, एबी चोई और पूर्व पति एलेक्स क्वांग के बीच पैसों को लेकर कुछ विवाद था। मामले की जांच की जा रही है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.