ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

पिछले 24 घंटो में कोरोना के 2.38 लाख से ज्यादा नए केस,कोरोना के नए मामलों में 7% की कमी, पॉजिटिविटी रेट गिरकर 14.43% पर

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 18, 2022

नई दिल्ली, 18 जनवरी ( न्यूज हेल्पलाइन )     भारत में मंगलवार को कोरोनावायरस के नए मामलों में 7% की कमी दर्ज की गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में पॉजिटिविटी रेट गिरकर 14.43% पर पहुंच गई है।पिछले 24 घंटों में देशभर में 2,38,018 लाख केस दर्ज हुए हैं। वहीं, एक दिन में कोविड-19 से 310 मरीजों की मौत हुई है।देश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर के बीच पिछले 24 घंटों में कुल 16,49,143 टेस्टिंग हुई है। नए मामले सामने आने के बाद से देश में संक्रमण के एक्टिव मामलों का केसलोड 17,36,628 हो गया है, यानी देश में इतने लाख मरीजों का कोविड का इलाज चल रहा है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड का एक्टिव केस रेट 4.62% पर है। वहीं, रिकवरी रेट 94.09% पर है। पिछले एक दिन में 1,57,421 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक देश में कोविड से 3,53,94,882 लोग रिकवर हो चुके हैं।
 
डेली पॉजिटिविटी रेट 14.43% पर चल रहा है. वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट 14.92% पर है।पिछले 24 घंटों में 16,49,143 कोविड टेस्टिंग हुई है। वहीं, महामारी शुरू होने के बाद से अबतक कुल 70.54 करोड़ टेस्टिंग हो चुकी है।
 
अगर ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों की बात करें तो आज कल के मुकाबले इसमें 8.31% की तेजी आई है। देश में ओमिक्रॉन के कुल मामले बढ़कर 8,891 हो गए हैं। अभी सोमवार को मणिपुर में बड़ी संख्या में ओमिक्रॉन के मामले मिले थे।यहां ओमीक्रोन के मामलों की संख्या बढ़कर सोमवार को 39 हो गई जबकि एक दिन पहले यह संख्या केवल सात थी।एक विज्ञप्ति में बताया गया कि राज्य के विभिन्न जिलों में कोरोना वायरस के नए स्वरूप के 32 नए मामलों का पता चला है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.