ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी को असम से जमानत के बाद फिर किया गिरफ्तार, जानिए वजह

Photo Source :

Posted On:Monday, April 25, 2022

मुंबई, 25 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी को असम से जमानत के बाद फिर से गिरफ्तार किया गया है। असम की बारपेटा पुलिस ने उन्हें दूसरे केस में गिरफ्तार किया है, हालांकि पुलिस ने अभी यह साफ नहीं किया है कि मेवाणी को किस मामले में गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक दोबारा गिरफ्तार के बाद मेवाणी को कोकराझार जिले से बारपेटा ले जाया जा रहा है।

कौन है जिग्नेश मेवाणी -

जिग्नेश मेवाणी गुजरात के वडगाम से निर्दलीय विधायक हैं। वह पेशे से एक वकील और पूर्व पत्रकार हैं। जिग्नेश दलित आंदोलन के दौरान चर्चा में आए थे। बता दें कि पिछले साल ही जिग्नेश ने कांग्रेस को समर्थन दिया था। उन्होंने साफ किया था, सितंबर 2021 में कहा था कि वह अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद कांग्रेस जॉइन करेंगे।

क्यों किया गिरफ्तार -

उन पर पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट करने का आरोप है। एक स्थानीय बीजेपी नेता ने उनका खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस की एफआईआर में कहा गया है कि मेवाणी ने ट्वीट में लिखा, 'पीएम मोदी- गोडसे को भगवान मानते हैं।' जिसके बाद असम पुलिस ने जिग्नेश को गुजरात से गिरफ्तार किया एवं उन पर कोकराझार पुलिस थाने में कई धाराओं में केस दर्ज किया गया।

किसने क्या कहा - 

मेवाणी ने अपनी गिरफ्तारी को भाजपा और आरएसएस की साजिश बताया था। उन्होंने कहा कि यह मेरी छवि खराब करने के लिए किया जा रहा है। ये पूरी प्लानिंग है, जैसा रोहित वेमुला के साथ किया, चंद्रशेखर आजाद के साथ किया। अब उनका निशाना निशाना मुझ पर है। जिग्नेश मेवाणी पर आपराधिक साजिश, पूजा स्थल से संबंधित अपराध, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और शांति भंग करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।

बीजेपी और पीएम के आलोचकों ने जिग्नेश मेवाणी की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने मेवाणी की गिरफ्तारी को बदले की कार्रवाई बताया। वहीं मेवाणी के समर्थन में कांग्रेस भी सड़कों पर उतर आई, कांग्रेस नेताओं ने मेवाणी के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया था।

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन बोरा और विधायक दिगंता बर्मन और एस के राशिद ने पार्टी कार्यालय से कोकराझार पुलिस थाने तक एक मौन मार्च किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी जिग्नेश की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी पर हमला किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, आप असहमति और विरोध को कुचल तो सकते हैं, लेकिन सत्य को कभी कैद नहीं कर सकते।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.