ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

भारतीय सेना ने गलवान घाटी संघर्ष की पहली बरसी पर एक वीडियो जारी किया, देखें

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 15, 2021

नई दिल्ली, 15 जून 2021 भारतीय सेना ने गलवान घाटी संघर्ष की पहली बरसी पर आज एक वीडियो जारी किया। ज्ञात हो कि भारत-चीन सीमा के गलवान घाटी पर पिछले साल हुए संघर्ष में लड़ते हुए 20 भारतीय सैनिक मारे गए थे। मगर इस संघर्ष में चीनी सेना को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ था। भारतीय दावों के अनुसार इस संघर्ष में चीन के सौ से ज्यादा सैनिक मारे गए थे। तमाम दावों के साथ यह कहा जा सकता है कि भारतीय सेना ने इस संघर्ष में जीत दर्ज की थी। 

 

आज इसी संघर्ष की बरसी पर भारतिय सेना ने एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में सेना की वीरता और साहस का वर्णन और दृश्य प्रस्तुति की गई है। सेना द्वारा जारी इस वीडियो का टाइटल ‘गलवान के वीर’ रखा गया है और इसका संगीत पंडित बिक्रम घोष ने दिया है। इस वीडियो में स्वर पद्म श्री हरिहरण ने दिया है। ‘गलवान के वीर’ गाने को सौगातों गुहा ने लिखा है और इसके वीडियो का मिश्रण गिरीश मालिक ने किया है। 

 

विदित हो कि इस वीडियो को सिर्फ गलवान घाटी के वीरों तक ही सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि भारतिय सेना के वीरता और संघर्ष को भी बखूबी दिखाया गया है। इस वीडियो में सेना के हरेक अंग को दिखाते हुए दिल्ली की परेड से लेकर बर्फीली घाटियों में युद्ध के कौशल को दिखाया गया है। इस वीडियो में भारतिय सेना के शक्ति को भी प्रदर्शित किया है। यह वीडियो गलवान घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ जोश भी जगाता है।    


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.