ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

INS रणवीर ब्लास्ट: कोलाबा पुलिस ने एक्सीडेंटल ब्लास्ट के तहत मामला किया दर्ज

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 19, 2022

मुंबई, 19 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)    कल रात मुंबई समुंद्री जल क्षेत्र में भारतीय नौसेना के जहाज (INS रणवीर) में हुए ब्लास्ट मामले में पुलिस ने किसी साजिश की संभावना पर फिलहाल विराम लगाते हुए मामले को एक्सीडेंटल डेथ के तहत दर्ज किया है। हालांकि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है।

विदित हो कि मुंबई की कोलाबा पुलिस स्टेशन ने कल रात हुए INS रणवीर ब्लास्ट मामले में एक आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की थी। जांच चल रही है। ज्ञात हो कि कल मंगलवार 18 जनवरी की देर शाम नेवल डॉकयार्ड मुंबई में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, INS रणवीर पर एक आंतरिक डिब्बे में आकस्मिक विस्फोट हो गई थी, जिसके कारण भारतीय नौसेना के 3 कर्मियों की जान चली गई थी।घटना के बारे में भारतीय नौसेना के अधिकारी ने अनाधिकारिक तौर पर बताया कि इस ब्लास्ट में 11 नौसेना कर्मी घायल भी हुए हैं। घायल हुए 11 नाविकों का स्थानीय नौसैनिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हालांकि जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि जहाज पर सुरक्षा से जुड़े हुए बहुत से सामग्रियां मौजूद थी। कोई बड़ी सामग्री क्षति नहीं हुई है।

इस बारे में भारतीय नौसेना ने जानकारी दी कि आईएनएस रणवीर पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। कारण की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

ज्ञात हो कि जबसे इस घटना प्रकाश में आई थी, उसी समय से किसी साजिश की संभावना पर अटकलों का बाज़ार तेज़ था। चूंकि मामला भारतीय नौसेना से जुड़ा हुआ था, इसलिए सभी एंगलों से जांच की जा रही है। फिलहाल के लिए मामला accidental death report (ADR) के तहत दर्ज हुआ है। इसलिए अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.