ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

अभियान में बाधा डालने के आरोप में महिला एसपीओ गिरफ्तार

Photo Source :

Posted On:Friday, April 16, 2021

कुलगाम, 16 अप्रैल।  कुलगाम जिले से पुलिस ने एक महिला विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को आतंकरोधी अभियान में बाधा डालने के आरोप में  गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को जानकारी दी कि 14 अप्रैल को ग्राम फ्रिसल के करवा मोहल्ला में आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया था। उस दौरान साइमा अख्तर पिता गुलाम नबी ने तलाशी अभियान बाधित किया था। । साइमा अख्तर ने सुरक्षाबलों को तलाशी के लिए अपने घर के आंगन में दाखिल होने से रोका। सुरक्षाबलों के साथ दुर्व्यवहार किया और उसने कई भड़काऊ बातें कहीं। उसने आतंकियों को सही ठहराते हुए उनका महिमामंडन भी किया।
 
प्रवक्ता के अनुसार महिला ने अपने निजी फोन के माध्यम से एक वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया। साइमा का यह सब करने का मकसद तलाशी अभियान में बाधा ड़ालना तथा आतंकवादियों की मदद करना था।  प्रवक्ता ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसे सेवा से हटा दिया गया। पुलिस उस महिला से पूछताछ कर रही है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.