ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

झारखंड सरकार की अनूठी पहल, 26 जनवरी से देगी 25 रुपए सस्ती पेट्रोल

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 30, 2021

रांची, 30 दिसंबर (न्यूज़ हेल्पलाइन)    केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज डयूटी में कमी करने के बाद देश की लगभग सभी सरकारों ने वैट की दरों में कमी करके पेट्रोल-डीजल के बढ़ते मूल्य में राहत प्रदान किया है। इसी कड़ी में झारखंड सरकार ने एक अनोखी पहल करते हुए राज्य दोपहिया वाहन चलाने वालों को एक लीटर पेट्रोल में 25 रुपए की सब्सिडी देने का ऐलान किया है। हालांकि इस योजना के शुरू होने में अभी थोड़ा वक्त है, और यह आगामी 26 जनवरी 2022 से शुरू होगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से इस योजना का ऐलान करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कल 29 दिसंबर की शाम 4 बजकर और 42 मिनट में ट्वीट किया कि Petrol एवं Diesel के दाम आज आसमान छू रहें है। इसका बुरा असर गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों को हुआ है। एक गरीब व्यक्ति घर में मोटरसाइकिल होते हुए भी Petrol के पैसे नहीं रहने के करण उसको चला नहीं पा रहा है। अपना फसल बेचने बाजार नहीं जा पा रहा है। इसलिए मैनें निर्णय लिया है कि वैसे राशन कार्ड धारी यदि अपने Motorcycle या Scooter में Petrol भराते हैं, तो उन्हें 25 रू० प्रति लीटर की दर से हम राशि उनके बैंक खाते में Transfer करेंगे। यह व्यवस्था 26 जनवरी से हम लागू करने जा रहें हैं एवं एक गरीब परिवार प्रतिमाह 10 लीटर Petrol तक यह राशि प्राप्त कर सकता है।

झारखंड सरकार की इस अनोखी पहल पर चहुओर से प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ लोग इसे मास्टर स्ट्रोक बताते हुए जरूरतमंद लोगों को सस्ता पेट्रोल उपलब्ध कराने का अनोखा कदम बता रहे हैं, तो कुछ लोग निराशा जताते हुए इस योजना को सभी को उपलब्ध कराने की अपील कर रहे हैं। 

हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि ज्यादातर राशन कार्ड धारक गरीब वर्ग के लोग होते हैं, और झारखंड सरकार ने इस योजना को राशन कार्ड से जोड़ कर गरीबों और जरूरतमंदों तक आर्थिक सहायता पहुंचाने की कोशिश की है। यह योजना जब 26 जनवरी को शुरू होगी तब इसके अन्तर्गत आने वाली परेशानियां भी ज्ञात होंगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.