ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

KCR ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से रांची में की मुलाकात

Photo Source :

Posted On:Friday, March 4, 2022

रांची, 4 फरवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)     तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव (KCR) ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से झारखंड की राजधानी रांची में उनके आधिकारिक आवास पर आज मुलाकात की। तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में तेलंगाना सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने भी झारखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव (KCR) के आज के झारखंड के दौरे के कारणों को बताते हुए कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव विगत वर्ष चीनी सीमा की गलवान घाटी संघर्ष में शहीद हुए भारतीय जवानों के परिवारों को समर्थन देने के अपने वादे को पूरा करने के लिए आज शुक्रवार 4 मार्च को रांची में हैं।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के कल गुरुवार 3 मार्च रात को जारी विज्ञप्ति में कहा गया था कि KCR अपने झारखंड समकक्ष हेमंत सोरेन के साथ रांची में अपने आधिकारिक आवास पर गलवान घाटी संघर्ष के शहीदों के परिवार के दो सदस्यों को 10-10 लाख रुपए का चेक देंगे।

ज्ञात हो कि तेलंगाना सरकार ने पहले तेलंगाना के कर्नल संतोष बाबू को समर्थन दिया था, जो गलवान संघर्ष में शहीद हुए थे। उसके बाद KCR ने घोषणा की थी कि राज्य सरकार उसी संघर्ष में शहीद हुए सभी 19 सैन्यकर्मियों की मदद करेगी। इस पृष्ठभूमि के तहत अपना वादा निभाने के लिए KCR आज झारखंड पहुंचे हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.