ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

स्वामी अवधेशानंद गिरि ने किया प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 17, 2021

हरिद्वार, 17 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की साधु-संतों से प्रतीकात्मक कुंभ की अपील का जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी  ने समर्थन किया है। कनखल स्थित हरिहर आश्रम में संवाददाता सम्मेलन कर अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का फोन आया था। दोनों से उनकी कुंभ मेले को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पीएम मोदी ने उनसे कुंभ की सभी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने सभी साधु- संतों की कुशलक्षेम भी जानी। 
 
अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी न सिर्फ एक अच्छे व्यति हैं बल्कि वो एक अच्छे प्रशासक भी हैं। प्रधानमंत्री की अपील पर उन्होंने भी अब कुंभ मेले को प्रतीकात्मक रूप से आयोजित करना स्वीकार किया है। हालांकि उन्होंने 27 अप्रैल को होने वाले बैरागी संतों के शाही स्नान को यथावत जारी रखने की बात भी कही। 
उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से न आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अब श्रद्धालु केवल प्रतीकात्मक रूप से ही कुंभ मेले में आएं।
 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री संतों से कुंभ मेला को अब प्रतीकात्मक रूप में रखने की भावनात्मक अपील कर चुके हैं। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि  आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी से फोन पर बात हुई है। सभी संत गण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं। मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया है ।  सभी संतों को किए गए एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब  कुंभ को कोरोना संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट में लड़ाई को एक ताकत मिलेगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.