ताजा खबर
Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||    WATCH: विराट कोहली ने फुटबॉल की ओर रुख किया, फीफा में आरसीबी टीम के साथियों को चुनौती दी   ||    IPL 2024: एसआरएच से हार के बाद कैमरे में कैद हुआ हार्दिक पंड्या का गुस्सा   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के फ्रीज बैंक खातों पर टिप्पणी; क्या चाहता है अमेरिका?   ||    कौन हैं डॉ. कुलविंदर कौर, जिन्हें 2 करोड़ के कानूनी भुगतान के लिए Elon Musk ने दिया समर्थन   ||    चुनाव लड़ने को पैसे नहीं! देश की Economy चलाने वाली सीतारमण की संपत्ति कितनी?   ||   

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची की जारी

Photo Source :

Posted On:Friday, February 4, 2022

चंडीगढ़, 4 फरवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)       संत रविदास की जयंती के कारण पंजाब से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बनारस जाने के कारण पंजाब विधानसभा के चुनाव के मतदान की तिथि को 14 फरवरी से बढ़ाकर 20 फरवरी कर दिया गया है। अब चूंकि पंजाब विधानसभा चुनाव के मतदान में मात्र 16 दिन ही शेष रह गए हैं, ऐसे में कांग्रेस हाई कमान ने पंजाब विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए आज 30 स्टार प्रचारकों का ऐलान किया है। इस लिस्ट में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, भूपिंदर सिंह हुड्डा और आनंद शर्मा शामिल हैं।

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय चुनाव आयोग के समक्ष पेश किए गए लिस्ट में पंजाब की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस ने जिन और नामों का स्टार प्रचारक के लिए ऐलान किया है, वे हैं- आनन्द शर्मा, कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, हरीश चौधरी, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिधु, चरणजीत सिंह चन्नी, अंबिका सोनी, मीरा कुमार, अशोक।गहलोत, रवनीत सिंह बिट्टो, दीपेंद्र सिंह हूडा, रंजीत रंजन, नेट्टा डिसूजा, बी.वी. श्रीनिवास, इमरान प्रतापगढ़ी, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, अमृता धवन, भूपेश बघेल, सुनील जाखर, प्रताप सिंह बाजवा, अजय माकन, रामिंदर अवला, तजेंद्र सिंह बिट्टो।

काँग्रेस पार्टी की यह स्टार प्रचारकों की लिस्ट देखकर कहा जा सकता है कि पंजाब की सत्तारूढ़ पार्टी चुनावों से पहले अपने सभी बड़े नेताओं और दल-बल के साथ उतरकर पंजाब में फिर से वापसी की तैयारी कर रही है। हालांकि आम आदमी पार्टी से उसे कड़ी टक्कर मिलते हुए दिखाई दे रही है। जो भी हो, जब 10 मार्च को रिजल्ट आएगा, तभी  जनता का जवाब पता चलेगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.