ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

रि-भोई जिले में लगेगा लॉकडाउन, शनिवार से शिलांग आवाजाही बंद

Photo Source :

Posted On:Friday, April 30, 2021

शिलांग, 29 अप्रैल। गुवाहाटी के सीमावर्ती मेघालय के रि-भोई जिले में शनिवार से कंप्लीट लॉकडाउन शुरू होने की वजह से गुवाहाटी की ओर से शिलांग आना जाना पूरी तरह बंद हो जाएगा। गुरुवार को रि-भोई की जिला उपायुक्त आरएम कुरबा ने 10 मई तक कंप्लीट लॉक डाउन की घोषणा की। यह लॉकडाउन मेघालय में कोविड-19 पॉजिटिव लोगों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर लगाया गया है। 
 
रि-भोई जिला होते हुए मेघालय के ईस्ट तथा वेस्ट खासी हिल्स, जयंतिया हिल्स समेत राज्य के गारो हिल्स के अलावा अधिकांश हिस्से में प्रवेश का रास्ता है। देश के शेष भाग से मेघालय की राजधानी शिलांग जाने के लिए रि-भोई होते हुए ही जाना होता है। राज्य के रि-भोई जिला की सीमा असम की राजधानी गुवाहाटी शहर से लगती है। 
 
 गुवाहाटी के खानापाड़ा से रि-भोई जिले की सीमा शुरू हो जाती है। ऐसे में रि-भोई जिले में लॉक डाउन होने से देश के शेष भाग के लोगों का मेघालय में प्रवेश करना प्रायः बंद हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि मेघालय की राजधानी शिलांग में बीते सोमवार से ही कंप्लीट लॉक डाउन चल रहा है। आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी प्रकार के कार्यालय, प्रतिष्ठान, दुकानें आदि पूरी तरह बंद हैं। 
 
इसी बीच राज्य में कोरोनावायरस पॉजिटिव लोगों की बढ़ती संख्या से मुख्यमंत्री कोनराद संगमा उद्विग्न हैं। रि-भोई जिले में शनिवार से कंप्लीट लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद असम और मेघालय के बीच की आवाजाही पूरी तरह ठप हो जाएगी। मेघालय की आवाजाही बंद होने से व्यापार पर भी काफी हद तक असर पड़ने की संभावना दिख रही है।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.