नई दिल्ली, 1 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन) आज 1 मार्च को पूरे देश में महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) का पर्व बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश भर के 12 ज्योतिर्लिंगों के साथ-साथ सभी शिवमंदिरों में महिला-पुरुष भक्तों की भारी भीड़ है।
महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) के अवसर पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने अलकनंदा नदी के किनारे बद्रीनाथ मंदिर के सामने चारों ओर बर्फ की मोटी चादर पर 'भारत माता की जय' का जाप करते हुए वीडियो साझा की।
वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कोयंबटूर पहुंचे हुए हैं।
जम्मू और कश्मीर (Jammu-Kashmir) से भी इस अवसर (Mahashivratri 2022) पर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जमा ही के की खबरें प्राप्त हो रही हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रीनगर के शंकराचार्य मंदिर में भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना के लिए जमा होने से मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो गया है।
महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) पर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ इक्कट्ठा है।
महाशिवरात्रि पर अपने संदेश में पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मंगलकामनाएं। देवों के देव महादेव सबका कल्याण करें। ओम नम: शिवाय।
क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने अपने संदेश में कहा कि भगवान शिव आप पर अपनी कृपा बरसाएं। सुख और शांति आपको उनके शाश्वत प्रेम और शक्ति से घेरें। आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं।
सद्गुरु (Sadhguru)ने महाशिवरात्रि के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि शिव सभी प्राणियों के स्वामी पशुपति हैं। सभी दैवीय संस्थाओं में से अधिकांश सांसारिक और जैव विविधता के स्वामी। मिट्टी बचाओ; चलो इसे घटित करते हैं।