ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

ममता बनर्जी ने पीएम को लिखा पत्र, गणतंत्र दिवस पर राज्य की झांकी को केंद्र द्वारा ख़ारिज करने के फ़ैसले पर पुनर्विचार करने को कहा।

Photo Source :

Posted On:Monday, January 17, 2022

कोलकाता, 17 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)     पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे गणतंत्र दिवस परेड के लिए पश्चिम बंगाल की प्रस्तावित झांकी को बाहर करने के फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।
 
ममता ने पीएम को लिखे अपने पत्र में कहा, "यह हमारे लिए और भी चौंकाने वाली बात है कि झांकी को बिना कोई कारण बताए खारिज कर दिया गया।"

बता दें, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह शुरू करने के केंद्र के फैसले के बीच, तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को उन खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थीं केंद्र सरकार ने नेताजी और उनकी थीम पर आधारित गणतंत्र दिवस परेड के लिए बंगाल की प्रस्तावित झांकी को खारिज कर दिया था।

इस मामले पर टीएमसी नेता और लोकसभा सांसद सौगत रॉय ने कहा, "पिछले साल जब उन्होंने बंगाल की झांकी को खारिज कर दिया, तो उन्होंने कोई कारण नहीं बताया। इस साल भी उन्होंने कोई कारण नहीं बताया ... हम इसका विरोध करेंगे।"


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.