ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

पांच मई को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी ममता, चुनी गई विधायक दल की नेता

Photo Source :

Posted On:Monday, May 3, 2021

कोलकाता, 03 मई । 2021 का विधानसभा चुनाव प्रचंड बहुमत से जीत कर ममता बनर्जी के सर तीसरी बार मुख्यमंत्री का ताज सजने जा रहा है। सोमवार को तोपसिया स्थित पार्टी दफ्तर में जीते हुए विधायकों की बैठक हुई, जिसमें उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। 
 
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव व बेहला पश्चिम से जीत दर्ज कर चुके निवर्तमान शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पांच मई बुधवार को ममता बनर्जी राज भवन कोलकाता में बहुत संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। राज्यपाल जगदीप धनखड़ उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। छह मई से प्रोटेम अध्यक्ष बिमान बनर्जी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे तथा बिमान बनर्जी को फिर से विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया जाएगा। आज ममता बनर्जी शाम साढ़े छह बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगी और पार्टी द्वारा लिए गए फैसले से अवगत कराएंगी। साथ ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर वह नई सरकार गठन का दावा पेश करेंगी। नवनिर्वाचित विधायकों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक में उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी उपस्थित थे।  
 
गौरतलब है कि बंगाल में 292 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटों पर जीत हासिल की है। बीजेपी को मात्र 77 सीटों से संतोष करना पड़ा है। 
 
नए विधायकों ने ममता से कहा शुक्रिया
पार्थ चटर्जी ने बताया कि निर्वाचित विधायकों ने सर्वसम्मति से ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल विधानसभा का नेता चुना है। हम उनके प्रति कृतज्ञता जताते हैं। उनकी शारीरिक अवस्था के बावजूद बंगाल के लोगों को रक्षा, भारत के लोगों की रक्षा करने के लिए जो संग्राम किया है, सभी को लेकर एकबद्ध होकर लड़ाई किए हैं। इसलिए विधायक दल ने उनके प्रति कृतज्ञा जताई है।
 
विधायकों को कोविड नियंत्रण को प्राथमिकता देने का निर्देश 
ममता बनर्जी ने विधायकों के साथ बैठक में कोविड महामारी पर नियंत्रण को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। इसे लेकर इलाके में जागरूकता फैलाने और स्थानीय लोगों की मदद करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने पहले ही कहा है कि कोविड के कारण छोटे और सादा समारोह में शपथ ग्रहण समारोह होगा। 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.