ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

हैदराबाद से गायब हुआ शख्स 4 साल बाद पाकिस्तान से भारत आया

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 2, 2021

हैदराबाद, 2 जून  -  एकदम फिल्मी घटनाक्रम में तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से गायब हुआ एक शख्स पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया और अंततः भारत को सुपुर्द कर दिया गया। इस अजीब वाकये में शामिल इस शख्स का नाम डब्लू प्रशांत है और वह एक आईटी प्रोफेशनल है। अभी उसकी उम्र 32 वर्ष है।  

 

इस घटनाक्रम की शुरुआत 4 साल पहले अप्रैल 2017 में हुई जब साइबराबाद के एक आईटी कंपनी में काम करने वाला डब्लू प्रशांत को पाकिस्तान में बिना कागजात के गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभ में पाकिस्तान ने ऐसे किसी शख्स के पकड़े जाने की घटना से इनकार किया, मगर आगे के एक नाटकीय घटनाक्रम में सोशल मीडिया पर एक विडियो आया, जिसमे डब्लू प्रशांत कह रहे हैं कि उन्हे पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है और फिलहाल वे पाकिस्तान के किसी जेल में हैं। उनके अनुसार वे पाकिस्तान के भूमि मार्ग के रास्ते से स्विट्जरलैंड जाने का प्रयास कर रहे थे, जहां पर उनकी गर्लफ्रेंड रहती है। याद दिला दें कि डब्लू प्रशांत एक आईटी प्रोफेशनल हैं। इस विडियो के कारण पाकिस्तान को डब्लू प्रशांत की गिरफ़्तारी को स्वीकार करना पड़ा। इसके बाद से ही वे वहां के विभिन्न जेलों में सजा काट रहे थे। 

 

सजा पूरी करने के बाद सभी कागजी कार्रवाई के बाद अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तानी अधिकारियों ने डब्लू प्रशांत को भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। जहां पर उनसे पूछताछ के बाद साइबराबाद पुलिस को कल सौंप दिया गया। इसके बाद हैदराबाद लाकर पुलिस ने डब्लू प्रशांत को उनके परिवार को सौंप दिया है। डब्लू प्रशांत ने भारत और घर वापसी के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय और तेलंगाना सरकार का धन्यवाद किया है।   

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.