ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

मणिपुर भूस्खलन : 7 पीड़ित अब भी लापता !

Photo Source :

Posted On:Friday, July 15, 2022

मणिपुर न्यूज डेस्क !!! मणिपुर भूस्खलन के 15वें दिन भी टीमों द्वारा अथक तलाशी अभियान के बावजूद मणिपुर के नोनी जिले में अभी तक करीब सात लोग लापता हैं मगर सरकार के द्वारा उनकी तलाश की जा रही हैं । आपको बता दें कि, नोनी के उपायुक्त हौलियानलाल गुइटे ने गुरुवार को कहा कि लगातार दो दिनों में मलबे से कोई शव बरामद नहीं हुआ है और दुखद भूस्खलन की घटना से सात लोग अभी भी लापता हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 29 जून को मारंगजिंग में एक रेलवे निर्माण शिविर में हुई भूस्खलन की घटना से अब तक मरने वालों की संख्या 54 तक पहुंच गई है । भूस्खलन स्थल से खोज और बचाव अभियान के पहले दिन कुल 18 घायलों को बचाया गया था।

बताया जा रहा है कि, बुधवार को, राहत और आपदा प्रबंधन मंत्री अवंगबो न्यूमई ने कहा कि राज्य सरकार लापता शवों का पता लगाने की पूरी कोशिश कर रही है और अगले दो दिनों तक तलाशी अभियान जारी रहेगा, जिसके बाद शनिवार को एक समीक्षा बैठक होगी जिसमें कोई निर्णय लिया जाएगा । न्यूमाई के अनुसार, मंगलवार को इजेई नदी के किनारे से दो शव बरामद किए गए, जबकि तीन शवों की पहचान अभी बाकी है। इसके आगे आपदा प्रबंधन मंत्री मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि जब तक सभी लापता व्यक्ति नहीं मिल जाते तब तक तलाशी अभियान जारी रहेगा।

इस बीच, कपड़ा, वाणिज्य और उद्योग मंत्री, नेमचा किपगेन ने नोनी जिले में मरांगचिंग भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और गुरुवार को राहत समिति को वित्तीय सहायता प्रदान की। पीड़ित परिवारों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हुए, मंत्री ने पिछले दो सप्ताह से बचाव अभियान में शामिल सभी लोगों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।


 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.