ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

भाजपा के दिल्ली में 'चक्का जाम' पर मनीष सिसोदिया ने किया पलटवार

Photo Source :

Posted On:Monday, January 3, 2022

नई दिल्ली, 3 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)     दिल्ली सरकार द्वारा अपनाए गए नए शराब नीति  के विरुद्ध आज सोमवार 3 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा घोषित दिल्ली में 'चक्का जाम' के तहत पूरे दिल्ली में कई स्थानों पर व्यापक असर दिखाई दे रहा है। साथ ही कुछ लोगों और समूहों द्वारा इस चक्का जाम का समर्थन भी किया जा रहा है।

इसी बीच दिल्ली के शिक्षा मंत्री, उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में भाजपा के चक्का जाम के खिलाफ पलटवार किया है। मनीष सिसोदिया ने कहा है कि भाजपा का संबंध हमेशा से शराब माफिया से रहा है। भाजपा ने कई जगहों पर अवैध शराब बेची। सीएम केजरीवाल की योजनाओं से 3500 करोड़ रुपये की चोरी रुकी, इसलिए बीजेपी को दर्द हो रहा है।

ज्ञात हो कि दिल्ली भाजपा का आरोप है कि दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति से दिल्ली शराब राजधानी बनती जा रही है। इसलिए वे विरोध स्वरूप यह चक्का जाम कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा ने चक्का जाम के लिए जिन स्थानों का चयन किया है, वे हैं -आजादपुर चौक, ISTD कश्मीरी गेट बस अड्डा, सिग्नेचर ब्रिज, वेलकम चौक, अक्षरधाम क्रॉस रोड, मधुबन चौक, पीरागढ़ी चौक, राजा गार्डन चौक, द्वारका मोड़, दयाराम चौक, ITO आदि।

इस चक्का जाम का दिल्ली में व्यापक  असर पड़ रहा है। दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ अपने "चक्का जाम" के हिस्से के रूप में, भाजपा कैडर ने कथित तौर पर शहर भर के कई स्थानों पर से सार्वजनिक बसों के आगे के टायरों को हटा दिए जाने का समाचार भी मिल रहा है।

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम के कारण अक्षरधाम मंदिर के पास वाली क्रॉस रोड पर गाड़ियों की भाड़ी भीड़ जमा हो गई है। इससे सुबह से ही यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। सीडीआर चौक, छतरपुर, दिल्ली में चक्का जाम से गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। इसके अलावे भी दिल्ली के कई क्षेत्रों से चक्का जाम के कारण लोगों के परेशान होने की खबरे आ रही हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.