ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

शाहीनबाग में भी बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रहा MCD, तीन इलाको में चलाया जांच अभियान

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 27, 2022

मुंबई, 27 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली में जहांगीरपुरी के बाद शाहीनबाग में भी बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है। दिल्ली के मेयर मुकेश सूर्यांक इन इलाको ओखला, विष्णु गार्डन, सरिता विहार, जैतपुर, मदनपुर खादर में अतिक्रमण का सर्वे करने पहुंचे हैं। तीन वार्ड में MCD जांच अभियान चला रही है। यहां जल्द ही कार्रवाई होने की संभावना है। दिल्ली के मेयर ने कहा कि हमने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है और आने वाले समय में हम जमीन को अवैध निर्माण से खाली करा लेंगे। उन्होंने आगे कहा मेयर ने कहा कि यमुना पर कब्जा, दरगाह-मस्जिद निर्माण और बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं की अवैध बसावट की जांच करने आए हैं। जिन लोगों के पास कोर्ट के दस्तावेज हैं, उन पर कोर्ट के जरिए कार्रवाई होगी। बाकियों पर आज कार्रवाई हो सकती है, यानी अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चल सकता है।

आपको बता दे एक हफ्ते पहले MCD ने जहांगीरपुरी में बुलडोजर से अवैध निर्माणों को हटाया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद से जहांगीरपुरी में MCD की कार्रवाई बंद है। जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी और हिंसा हुई थी। हिंसा के बाद MCD और प्रशासन सख्त हो गया। 20 अप्रैल को प्रशासन ने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। नगर निकाय ने अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस से 400 कर्मियों को तैनात किया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उसी दिन सुनवाई करके कार्रवाई को रोक दिया। अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।  


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.