ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

एमके स्टालिन ने तमिलनाडु में राहत के लिए 6 महत्त्वपूर्ण घोषणाएँ की।

Photo Source :

Posted On:Friday, June 4, 2021

चेन्नई, 4 जून 
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को दक्षिण चेन्नई में 500 बेड के अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया इसी के साथ मुख्यमंत्री ने 6 महत्त्वपूर्ण घोषणाएँ की। 
 
चेन्नई में अस्पताल के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य में ट्रांसजेंडरो और अपंग लोगों के लिए मुफ़्त बस सेवा की घोषणा की। यह सेवा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख स्वर्गीय एम करुणानिधि के 98वे जन्मदिवस से लागू होगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने कोविड-19 की वजह से हुए संकट में प्रत्येक राशन कार्ड धारक को 2 हज़ार रुपए आर्थिक सहायता देने का भी एलान किया है।
 
इसी के साथ मुख्यमंत्री स्टालिन ने 4 हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता के साथ-साथ 10 किलो चावल और 15 प्रकार के राशन के सामान की सहायता 14 हज़ार मंदिरो के पुजारियों और मज़दूरों को देने की घोषणा की है। वहीं कोरोना संक्रमण से जान गवाने वाले पुलिस व अदालत कर्मचारियों के परिजनों को 25 लाख रुपए और पत्रकारों के परिजनो को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है। 
 
स्टालिन ने जानकारी दी की दक्षिण चेन्नई में बने 500 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल को बनाने में 250 करोड़ रुपए खर्च हुए है। 
 
ट्रांसजेंडरो और अपंगो के लिए मुफ़्त बस सेवा की घोषणा करने के साथ-साथ उन्होंने यह भी जानकारी दीं की मदुरई में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय करुणानिधी की याद में 70 करोड़ रुपए की लागत से स्टेट ओफ़ आर्ट लायब्रेरी बनाई जाएगी। उन्होंने तमिल लेखकों और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए अवार्ड समारोह की भी घोषणा की है। वही तिरुवरूर में धान अधिप्राप्ति एवं भंडारण की सुविधाओं के लिए 30 करोड़ रुपए की योजना की घोषणा की है। 
 
इससे पहले मुख्यमंत्री स्टालिन ने कोरोना संक्रमण के दौरान अपनी जान की बाज़ी लगाने वाले पुलिसकर्मियो को 5 हज़ार रुपए अतिरिक्त वेतन की घोषणा की थी, यह अतिरिक्त वेतन ग्रेड2 कांस्टेबल से लेकर इन्स्पेक्टर को दिया जाएगा।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.