ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

विधायक राजकुमार आनंद को केजरीवाल सरकार में बनाया मंत्री, घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 20, 2022

मुंबई, 20 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के पटेल नगर से AAP विधायक राजकुमार आनंद को केजरीवाल सरकार में मंत्री बनाया गया है। इसकी घोषणा होते ही आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर जमकर आतिशबाजी की। पटाखे जलाकर ढोल की थाप पर डांस भी किया, जबकि दिल्ली सरकार ने पटाखे जलाने पर बैन लगाया है। पटाखे जलाने पर 5 हजार रुपए जुर्माना और तीन साल तक की जेल की सजा तय की है। मंत्री के समर्थकों के इस जश्न का वीडियो पोस्ट करते हुए भाजपा नेताओं ने लिखा- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सिर्फ हिंदू धर्म और हिंदू त्योहारों से ही दिक्कत है। दीपावली पर पटाखे चलाने से प्रदूषण होगा, जबकि उनके मंत्रियों की आतिशबाजी से नहीं। क्या वे मंत्री पर कार्रवाई करेंगे।

विजयादशमी पर केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने हिंदू विरोधी बयान दिया था। उन्होंने दिल्ली के बौद्ध दीक्षा कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ दिलाई थी। इसका वीडियो भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने जारी किया था। बताया गया है कि इस पर केजरीवाल ने नाराजगी जताई और राजेंद्र पाल को इस्तीफा देना पड़ा था। उन्हीं की जगह राजकुमार आनंद को मंत्री बनाया गया। राजेंद्र पाल के पास सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति/जनजाति, रजिस्ट्रार ऑफ को-आपरेटिव सोसाइटीज मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। अब यह मंत्रालय राजकुमार आनंद को दिए गए हैं।

तो वही दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता हरीश खुराना ने मंत्री के घर आतिशबाजी का वीडियो पोस्ट करके लिखा- हम हिंदू दिवाली पर पटाखे जलाए तो प्रदूषण फैलेगा, तुम्हारे कार्यकर्ता मंत्री बनने पर पटाखे जलाएं तो ठीक है। ये पटाखे स्पेशल होंगे, इनसे प्रदूषण नहीं फैलेगा। सारे कानून वैसे हिंदुओं के त्योहारों के लिए होते हैं। साथ ही भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी यह वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, यह केजरीवाल का हिंदू विरोधी चेहरा है। मैं उनके पूछना चाहता हूं कि आपको हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों है। कई अन्य भाजपा नेताओं ने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस मामले को सांप्रदायिक रंग दे दिया है। आम आदमी पार्टी को ओर से इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.