ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

आस्ट्रेलियाई के प्रधानमंत्री को टेलीफोन कर मोदी ने की कोरोना और वैक्सीन पर चर्चा

Photo Source :

Posted On:Friday, May 7, 2021

नई दिल्ली, 07 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन को फोन कर उनके देश की ओर से भारत को कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान मिली सहायता के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उनसे भारत और दक्षिण अफ्रीका की कोविड वैक्सीन को थोड़े समय के लिए बौद्धिक संपदा नियमों (टीप्स) से मुक्त रखने के लिए समर्थन मांगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार दोनों नेताओं ने दुनियाभर में वैक्सीन के सस्ते व समान वितरण सुनिश्चित करने सहमती जताई।
साथ ही नेताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की और नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था और मुक्त, खुले और समावेशी हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक साथ काम करने के महत्व को दोहराया।
पिछले साल फरवरी में हुई दोनों नेताओं की शिखरवार्ता के बाद दोनों देशों के बीच रणनीतिक भागीदारी की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे बढ़ाने और नागरिकों के आपसी संबंधों को प्रोत्साहन देने पर विचार किया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.