ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

जम्मु कश्मीर में मानसून समय से पहले पहुँचा।

Photo Source :

Posted On:Monday, June 14, 2021

श्रीनगर, 14 जून 2021
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पुष्टि की है कि पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के साथ, मानसून ने सामान्य समय से दो सप्ताह पहले ही रविवार को जम्मू-कश्मीर में दस्तक दे दीं है।

मौसम विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय प्रमुख सोनम लोटस ने कहा की, "मानसून 13 जून को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पहुंचा, जो सामान्य तौर पर 17 -18 दिन जल्दी है।"

बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर कम दबाव की प्रणाली के कारण मानसून इस साल कम से कम एक पखवाड़े पहले देश के लगभग सभी हिस्सों में प्रवेश कर चुका है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि जब मानसून की शुरुआत में एक कम दबाव का क्षेत्र बनता है तो यह इसके आगे बढ़ने कीं अनुकूल परिस्थितियां बनती है इसलिए मानसून इस बार हमेशा के मुक़ाबले जल्दी पहुँच गया है।

बता दें, कश्मीर में पिछले हफ़्ते मंगलवार को साल का सबसे गर्म दिन देखा गया जब ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पारा बढ़कर 34.3 डिग्री सेल्सियस हो गया और शुक्रवार (34 डिग्री सेल्सियस) तक उच्च तापमान बना रहा। शुक्रवार को हुई बारिश और शनिवार, रविवार को रुक-रुक कर हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी है। क्षेत्रीय प्रमुख सोनम लोटस ने आगे कहा कि आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस मौसम में सामान्य मानसून की बारिश होगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.