ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

जम्मू-कश्मीर के बहुउद्देशीय विकास के लिए दुबई सरकार के साथ हुआ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर: मनोज सिन्हा

Photo Source :

Posted On:Monday, October 18, 2021

श्रीनगर, 18 अक्टूबर (न्यूज हेल्पलाइन)    जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा गैर-कश्मीरियों पर जारी हमले के बीच जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक घाटी के सर्वांगीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज बताया कि जम्मू और कश्मीर प्रशासन जम्मू-कश्मीर के बहुउद्देशीय विकास के उद्देश्य से दुबई सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है, जिसके द्वारा जम्मू-कश्मीर में कई विकास परियोजनाओं को शुरू किया जाएगा। ज्ञात हो कि इस घोषणा में मनोज सिंह के साथ दुबई सरकार के प्रतिनिधि और केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी साथ थे। बता दें कि पीयूष गोयल दो दिन की जम्मू-कश्मीर यात्रा पर हैं। 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपनी घोषणा में बताया कि जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने दुबई सरकार के साथ रियल एस्टेट विकास, औद्योगिक पार्क, आईटी टावर, बहुउद्देशीय टावर, लॉजिस्टिक्स, मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और बहुत कुछ के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आगे बताया कि दुबई सरकार और जम्मू कश्मीर प्रशासन के बीच का यह समझौता इस केंद्र शासित प्रदेश को औद्योगीकरण के सतत विकास में नई ऊंचाईयों को छूने में मदद करेगा। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की विकास यात्रा के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है।

मनोज सिन्हा ने आगे कहा कि हम जम्मू कश्मीर में एक नई औद्योगिक संस्कृति विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह समझौता ज्ञापन जम्मू कश्मीर की संभावनाओं के बारे में है और मुझे विश्वास है कि यह भविष्य के व्यापार क्षेत्र में गति स्थापित करेगा जो लोगों की समृद्धि की कुंजी है।

अंत में उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अभूतपूर्व विकास के लिए माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का हार्दिक आभार। यह समझौता ज्ञापन जम्मू कश्मीर आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.