ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

सांसद प्रज्ञा ठाकुर को आया धमकी भरा फोन, उन्होंने कहा हाँ मैं भोपाल में ही हूँ और मुझे ठोकना भी आता है

Photo Source :

Posted On:Monday, June 20, 2022

मुंबई, 20 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को 18 जून की देर रात जान से मारने की धमकी भरा फोन आया था। मामले के ठीक दो दिन बाद सोमवार को सांसद ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि हां, मैं भोपाल में हूं। हिंदुओं के हत्यारे भगोड़े दाऊद और इकबाल कासकर के छर्रों द्वारा मेरी हत्या की धमकी- अब उनके स्लीपर सेल सक्रिय 18 को धमकी और 20 को हत्या! अरे धमकी देने वाले तुम्हारा दम भारत आने की नहीं और मुझे मारोगे? हाँ मैं भोपाल में ही हूँ और मुझे ठोकना भी आता है। सांसद ने बताया कि 18 जून को देर रात वे भाजपा कार्यालय से घर लौटीं। इसी दौरान अनजान नंबर से कॉल आया। आरोपी ने खुद को इकबाल कासकर का गुर्गा बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। ​​​​​​धमकाते हुए बोला कि तुम्हारी हत्या होने वाली है। सूचना देना थी, तो दे दी। वह इसकी जानकारी एडवांस में दे रहा है। साध्वी ने हत्या का कारण पूछा था, तो आरोपी बोला कि जल्द ही पता चल जाएगा। सांसद से हुई इस पूरी चर्चा की वीडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो गई थी।

आपको बता दे इससे पहले प्रज्ञा को अश्लील वीडियो कॉल किए जाने का मामला सामने आया था। कॉल पर लड़की ने कपड़े उतारना शुरू कर दिया था। प्रज्ञा ठाकुर ने वीडियो कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया था। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो रिकॉर्डिंग भेजकर रुपए मांगे थे। आरोपी ने भाजपा सांसद को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर रुपए नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर दूंगा। सांसद प्रज्ञा ने टीटी नगर पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धाराओं में FIR दर्ज की थी। बाद में आरोपी राजस्थान से पकड़े गए थे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.