ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

चुनाव जीते सांसद जगनाथ व निशिथ ने विधानसभा से दिया इस्तीफा, पांच सीटों पर होगा चुनाव

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 12, 2021

कोलकाता,12 मई । तमाम कयासों को सही साबित करते हुए भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार और निशिथ प्रमाणिक ने आखिरकार विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों ने सांसद रहते हुए भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के रूप में विधानसभा का चुनाव लड़ा था और दोनों ही जीते थे। राज्य में छह माह के अंदर पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव कराया जायेगा।
विधानसभा चुनाव में नदिया जिले के शांतिपुर क्षेत्र से सांसद जगन्नाथ सरकार और दिनहटा विधानसभा क्षेत्र से निशिथ प्रमाणिक ने जीत दर्ज की थी। दोनों को छह महीने के भीतर सांसद या विधायक में से कोई एक पद छोड़ना था। विधायक बनने के बाद जब दोनों ने शपथ नहीं ली थी, तभी कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों विधानसभा छोड़ सकते हैं। बुधवार को दोनों विधानसभा पहुंचे और अध्यक्ष विमान बनर्जी को अपना विधानसभा से इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही राज्य विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या घटकर 77 से 75 रह गई है। इन दोनों के विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होंगे। भाजपा सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पर दोनों ने विधानसभा को छोड़ा है। 
अब बंगाल में अगले छह माह के अंदर पांच सीटों पर विधानसभा चुनाव के उपचुनाव होंगे।  दिनहटा और शांतिपुर के अलावा उत्तर 24 परगना के खरदह विधानसभा सीट पर जीते तृणमूल उम्मीदवार काजल सिन्हा की कोरोना से19 से मौत हो चुकी है। इसके अलावा मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज और जंगीपुर विधानसभा सीट पर भी उम्मीदवारों की मौत की वजह से चुनाव नहीं कराया गया था।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.