ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ASHA कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन किए वितरित

Photo Source :

Posted On:Friday, December 31, 2021

लखनऊ, 31 दिसंबर (न्यूज़ हेल्पलाइन)    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार 31 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में ASHA (Accredited Social Health Activist) कार्यकर्ताओं के बीच स्मार्टफोन का वितरण किया। आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन का वितरण उनके द्वारा कोरोना काल मे रोग नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों के लिए किया गया है। 

ज्ञात हो कि आगामी कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, इसलिए विपक्षी दल आशा कार्यकर्ताओं के बीच स्मार्टफोन का वितरण चुनावी प्रलोभनों के तहत करने की बात कर सकते हैं, तो बता दें कि ऐसा यह पहली बार नहीं है कि जब योगी आदित्यनाथ ने आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित किया हो। आज से पूर्व भी विगत 28 सितंबर को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आशा कार्यकर्ताओं के बीच स्मार्टफोन का वितरण किया था। हालांकि तब आशा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी स्मार्टफोन प्रदान किए गए थे।

विदित हो कि आशा कार्यकर्ताओं के साथ उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार के संबंध हमेशा मधुर नहीं रहे हैं। विगत दिनों यूपी के ही शाहजहांपुर में ही जब प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मिलने का प्रयास किया था, तो पुलिस की कथित पिटाई से कुछ आशा कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई थी। इस प्रकरण को लेकर तब राजनीति भी तेज हुई थी, योगी सरकार पर आरोप भी लगे थे। तब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीड़ित आशा कार्यकर्ताओं से मिलकर सांत्वना भी दी थी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.