ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

मुंबई : ऑक्सीजन की कमी से 7 मरीजों की मौत

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 13, 2021

मुंबई, 13 अप्रैल । मुंबई के नालासोपारा इलाके में ऑक्सीजन की कमी के चलते 7 मरीजों ने दम तोड दिया । ये सभी मरीज विनायक अस्पताल में भर्ती थे। मरीजो के परिजन ने आरोप लगाया कि, अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी थी। मरीजो की मौत के बाद नाराज परिजन ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। 

 
बहरहाल अस्पताल की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।  गंभीर बीमारियो से जुूझ रहे मरीजो के लिए मुंबई के नालासोपारा में विनायक अस्पताल एकमात्र विकल्प है। परिजन के मुताबिक, बावजुद इसके इस अस्पताल की व्यवस्था चरमराई हुई है। अस्पताल प्रबंधन ने समय रहते ऑक्सीजन मुहय्या नही करवाया। नतीजतन 7 मरीजो को अपनी जान से हाथ धोना पडा। 

इस बीच पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के हालात बेहद खराब बने हुए हैं। राज्य में चरमराई हुई स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 51 हजार 751 नए मामले सामने आए। वहीं इस महामारी से 258 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अकेले मुंबई में सोमवार को संक्रमण के 6 हजार, 893 नए मामले सामने आए और 43 मरीजों की मौत हो गई।

महामारी की दूसरी लहर में यहां मुंबई पुलिस के एक उपनिरीक्षक (एसआई) की भी मौत हो गयी। महामारी का शिकार हुए एसआई मोहन डागड़े को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद इलाज के लिए बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में भर्ती कराया गया था।  मुंबई पुलिस जोन-8 के पुलिस उपायुक्त मंजूनाथ सिंघे ने मोहन झगडे की मौत की पुष्टी की है। 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.