ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

मुंबई: मनसे कार्यकर्ताओं पर जन्माष्टमी पर COVID-19 के नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 31, 2021

मुंबई (महाराष्ट्र), 31 अगस्त ( न्यूज हेल्पलाइन)

मुंबई पुलिस ने सोमवार को जन्माष्टमी पर 'दही हांडी' तोड़ने के आरोप में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।वर्ली थाने में मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
मनसे के कार्यकर्ताओं ने दही हांडी कार्यक्रम का वीडियो भी जारी किया है।इसके अलावा मालाबार हिल में भी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने दही हांडी कार्यक्रम किया।मुंबई के घाटकोपर भटवाड़ी इलाके में भी MNS कार्यकर्ताओं ने मटकी फोड़ कार्यक्रम किया।
 
बिना किसी परमिशन के दहीहंडी उत्सव मनाने वाले MNS कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।पुलिस ने मनसे के चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ  FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक,  मुंबई वर्ली के BDD चाल में 4 कार्यकर्ताओं के खिलाफ पहली FIR दर्ज हुई है. पुलिस का कहना है कि‍ बाकी जगहों पर भी जहां- जहां MNS ने दहीहंडी उत्सव मनाया वहां भी कार्यकर्ताओं पर FIR होने की संभावना है।यह FIR कोरोना के नियमों के उल्लंघन को लेकर दर्ज की गईं हैं।
 
कोरोना वायरस संकट के कारण इस बार भी महाराष्ट्र में सरकार की ओर से दही हांडी के कार्यक्रम पर रोक लगाई गई थी।राज्य सरकार ने एक दिन पहले ही इस प्रकार के कार्यक्रम की मनाही का ऐलान किया था।
 
मुंबई पुलिस ने COVID-19 महामारी के मद्देनजर जारी राज्य सरकार के आदेश का उल्लंघन करते हुए MNS कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है।
 
इससे पहले, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा था कि, "मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सभी से उन आयोजनों से बचने की अपील की है जहां सभाएं होती हैं। सभी को इसमें राजनीति लाए बिना सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना चाहिए।"
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.