ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

मुंबई के मशहूर बिल्डर पारस पोरवाल ने की आत्महत्या, जानिए वजह

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 20, 2022

मुंबई, 20 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मुंबई के मशहूर बिल्डर पारस पोरवाल की आज मुंबई में आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक उन्होंने एक बिल्डिंग की 23वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर जान दे दी। 57 साल के पारस के जिम से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। इसलिए मामले में किसी को भी परेशान न किया जाए। तो वही हफ्तेभर पहले ही मध्यप्रदेश के जबलपुर में बिल्डर राजेन्द्र उर्फ राजू वर्मा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। पुलिस को मिले सुसाइ़ड नोट में राजू ने पड़ोसी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

PTI के मुताबिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के चिंचपोकली रेलवे स्टेशन के पास शांति कमल हाउसिंग सोसाइटी में पारस का घर है। आज सुबह करीब 6 बजे उन्होंने अपने घर में बने जिम की बालकनी से छलांग लगा दी। इलाके से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शव को फॉरेंसिक जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस जांच कर रही है कि पारस ने यह कदम क्यों उठाया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.