ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

नड्डा और शाह ने जगमोहन के निधन पर शोक जताया

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 4, 2021

नई दिल्ली, 04 मई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जगमोहन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति है।
नड्डा ने मंगलवार को ट्वीट कर अपने शोक संदेश में कहा, “जगमोहन जी एक बेहतरीन प्रशासक और एक प्रतिष्ठित विद्वान थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री, दिल्ली और गोवा के उपराज्यपाल और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। उनका निधन राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति है।”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “जगमोहन जी को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में उनके उल्लेखनीय कार्यकाल के लिए हमेशा याद किया जाएगा। वह एक सक्षम प्रशासक और एक समर्पित राजनेता थे, जिन्होंने राष्ट्र की शांति और प्रगति के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया।”
उल्लेखनीय है कि प्रशासक से नेता बने जगमोहन पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। 93 वर्षीय जगमोहन ने गत सोमवार को दिल्ली में अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार परिवार ने उनके ही ट्विटर हैंडल के माध्यम से दिया।
जगमोहन ने कश्मीर में राज्यपाल के रूप में दो कार्यकाल 1984 से 89 तक और फिर 1990 में जनवरी से मई तक सेवा दी। उन्होंने दिल्ली और गोवा के उपराज्यपाल के रुप में भी कार्य किया। उन्होंने 17 फरवरी 1980 को दिल्ली के उपराज्यपाल का कार्यभार संभाला और 30 मार्च 1981 तक इस पद पर रहे। इसके बाद वह 31 मार्च 1981 से 29 अगस्त 1982 तक गोवा के उपराज्यपाल रहे। वह लोकसभा के लिए भी चुने गये और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय शहरी विकास और पर्यटन मंत्री के रूप में कार्य किया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.