ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

नड्डा और शाह ने वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण के निधन पर शोक जताया

Photo Source :

Posted On:Friday, May 7, 2021

नई दिल्ली, 07 मई । भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह के निधन को पत्रकारिता जगत के लिये अपूरणीय क्षति बताया है। 

 
नड्डा ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा, "राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर गहरी पकड़ रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह के निधन से स्तब्ध हूं। यह समाज एवं पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।" 
 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शोक जताते हुए कहा,"वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह ने अपनी प्रतिभा से पत्रकारिता जगत को सुशोभित किया। उनका जाना पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।" 
 
 
उल्लेखनीय है कि शेष नारायण सिंह का शुक्रवार को कोरोना से ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह मूलत: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले थे। शेष नारायण देश और विदेश के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते थे। वह कई अखबारों के लिए कॉलम लिखते रहे हैं। शेष नारायण कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित थे। इलाज के दौरान प्लाज़्मा सहित कई विधियों से उनकी जीवन रक्षा की कोशिश की गई लेकिन सब बेकार साबित हुआ। उनका निधन हिंदी जर्नलिजम के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.