ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

नड्डा ने परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया और बसव जयंती की शुभकामनाएं दीं

Photo Source :

Posted On:Friday, May 14, 2021

नई दिल्ली, 14 मई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने  परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया और बसव जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
नड्डा ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “ सभी देशवासियों को भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। सत्य, धर्म, तप, साहस तथा न्याय के प्रतीक भगवान परशुराम हम सभी के लिए युगों युगों तक आदर्श रहेंगे। सभी देशवासियों को अक्षय तृतीया के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।”
उन्होंने अक्षय तृतीया पर बधाई देते हुए कहा, “ सृजन व शुभारंभ के प्रतीक पर्व पर भगवान से प्रार्थना है कि हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें तथा जीवन में सुख, समृद्धि, शांति तथा आरोग्य प्रदान करें।”
नड्डा ने एक अन्य ट्वीट में बसव जयंती की बधाई देते हुए कहा, “ बसव जयंती पर, मैं महान संत जगद्गुरु बसवेश्वर को नमन करता हूं। वे 12 वीं सदी के कवि-दार्शनिक और लिंगायत परंपरा के संस्थापक संत थे, जिन्होंने अपना जीवन सेवा सामाजिक सुधार के लिए समर्पित कर दिया। उनकी शिक्षा हमें समाज सेवा के लिए प्रेरित करती रहे।”


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.