ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

National Startup Awards 2022 :सरकार ने 17 सेक्टरों तथा 7 विशेष वर्गों के लिए आवेदन किए आमंत्रित

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 1, 2022

नई दिल्ली, 1 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)       उद्योग तथा आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कारों का तीसरा संस्करण (National Startup Awards 2022) आज लांच किया है। आजादी का अमृत महोत्सव की तर्ज पर, National Startup Awards 2022 स्टार्टअप्स तथा सक्षम कर्ताओं को सम्मानित करेगा, जो भारत की विकास गाथा में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं तथा जिनके भीतर आत्मनिर्भर भारत की भावना को और प्रज्वलित करने की शक्ति तथा क्षमता है।

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 (National Startup Awards 2022) के लिए आवेदन 15 मार्च 2022 तक खुले हुए हैं। National Startup Awards 2022 के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने और आवेदन करने के लिए आधिकारिक पता है- www.startupindia.gov.in/content/sih/en/nsa2022.html ।

ज्ञात हो कि प्रथम राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कारों की घोषणा 2020 में आरंभ हुई थी तथा उसमें देश भर के 1,600 से अधिक स्टार्टअप तथा परितंत्र सक्षमकर्ताओं से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। हाल ही में संपन्न राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2021 में 2,200 से अधिक स्टार्टअप्स तथा परितंत्र सक्षम कर्ताओं (ecosystem enablers) की सहभागिता देखी गई थी। दो सफल संस्करणों के आयोजन के बाद, राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 (National Startup Awards 2022) आवेदनों के लिए खोल दिया गया है।

बता दें कि, National Startup Awards 2022 के लिए पुरस्कार 50 उप-सेक्टरों में वर्गीकृत 17 सेक्टरों में दिए जाएंगे। 17 सेक्टर हैं कृषि, पशुपालन, निर्माण, पीने का पानी, शिक्षा तथा कौशल विकास, ऊर्जा, उद्यम प्रौद्योगिकी, पर्यावरण फिनटेक, खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य एवं कल्याण, उद्योग 4.0, मीडिया एवं मनोरंजन, सुरक्षा, अंतरिक्ष , परिवहन तथा यात्रा।

इसके अतिरिक्त, स्टार्टअप्स के लिए पुरस्कारों के सात विशेष वर्ग हैं: महिला केंद्रित स्टार्टअप्स, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभाव, कैम्पस स्टार्टअप्स, विनिर्माण उत्कृष्टता, महामारी से निपटने में नवोन्मेष (बचाव संबंधी, डायग्नोस्टिक, उपचार संबंधी, निगरानी, डिजिटल संपर्क, वर्क फ्रॉम होम सॉल्यूशंस आदि), भारतीय भाषाओं में सॉल्यूशन डिलीवरी या व्यवसाय प्रचालन, पूर्वात्तर (अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम तथा त्रिपुरा) तथा पहाड़ी क्षेत्रों (हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख) से स्टार्टअप्स।

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 (National Startup Awards 2022) एक मजबूत स्टार्टअप परितंत्र के प्रमुख मूलभूत अंग के रूप में असाधारण इनक्यूबेटरों तथा एक्सीलेरेटरों को भी पुरस्कृत करेगा। प्रत्येक विजेता स्टार्टअप को पांच लाख रुपये का नगदी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। विजेताओं तथा उप-विजेताओं को संभावित प्रायोगिक परियोजनाओं तथा वर्क ऑर्डरों और निवेशकों के साथ पिचिंग अवसरों के लिए संगत सार्वजनिक प्राधिकरणों तथा कॉरपोरेट्स को अपने सॉल्यूशन प्रस्तुत करने का भी अवसर दिया जाएगा। उन्हें विभिन्न राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्टार्टअप कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए भी प्राथमिकता दी जाएगी। एक विजेता इनक्यूबेटर तथा एक विजेता एक्सेलेरेटर प्रत्येक को 15 लाख रुपए का नकदी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.