ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

नवजोत सिद्धू को जेल में 3 महीने बिना वेतन करना होगा काम, जानिए क्यों

Photo Source :

Posted On:Friday, May 20, 2022

मुंबई, 20 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू को जेल में 3 महीने बिना वेतन के काम करना होगा। इसके बाद वह 30 से 90 रुपए रोजाना कमा सकेंगे। सिद्धू के जेल जाने पर पंजाब सरकार की प्रतिक्रिया भी आई है। जेल मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि जेल में सिद्धू को VIP ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि सिद्धू भी अब एक कैदी हैं। वह जेल में दूसरे कैदियों की तरह ही रहेंगे। सिद्धू पढ़े-लिखे हैं, इसलिए जेल के भीतर बनी फैक्ट्री में उनसे काम लिया जा सकता है। यहां बिस्कुट और फर्नीचर आदि बनते हैं। हालांकि उनसे लाइब्रेरी या जेल ऑफिस में भी काम लिया जा सकता है। उन्हें 8 घंटे काम करना होगा।

सिद्धू को बिना किसी राहत के 4 महीने जेल में काटने पड़ेंगे। इसके बाद उनके आचरण के आधार पर उन्हें परोल मिल सकती है। हालांकि इसके लिए जेल सुपरिटेंडेंट की रिपोर्ट बेहद जरूरी है। सिद्धू को 28 दिन की परोल मिल सकती है। नवजोत सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने बामशक्कत कैद की सजा सुनाई है। इसलिए जेल में उन्हें मेहनत करनी होगी। जेल में उनसे काम लिया जाएगा। हालांकि जेल नियमों के मुताबिक उन्हें 3 महीने ट्रेनिंग के तौर पर काम करना होगा। 3 महीने बाद सिद्धू अर्धकुशल कैदी बनेंगे। तब उन्हें 30 रुपए रोजाना मिलेंगे। इसके बाद वह कुशल कैदी बन जाएंगे तो 90 रुपए की रोजाना कमाई होगी। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.